फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Conveyed the message of environmental conservation by planting saplings.

Rewari News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 09 Oct 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of environmental conservation by planting saplings.
कृषि महाविद्यालय बावल में पौध रोपण करते अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग। स्त्रोत: कॉलेज
बावल। सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय बावल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए इसके बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण, मृदा, जल और जैव विविधता के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि परिसर से शुरू होने वाला छोटा प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति बड़े बदलाव का आधार बन सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण अभियान में आमजन की भागीदारी जरूरी है।

अभियान के तहत लोगों को वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण, पौधों की देखभाल और संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करे तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed