फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of road started between Bhadawas Road to Maharana Pratap Chowk

भाड़ावास रोड से महाराणा प्रताप चौक के बीच सड़क का निर्माण शुरू

Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of road started between Bhadawas Road to Maharana Pratap Chowk
शहर के भाड़ावास रोड के पास शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य। संवाद - फोटो : Rewari
शहर के महाराणा प्रताप चौक से लेकर अनाज मंडी के सामने होते हुए भाड़ावास रोड तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क की एक तरफ की खुदाई होने के कारण इस पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। यह जाम कई बार सर्कुलर रोड तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

शहर के महाराणा प्रताप चौक से लेकर अनाज मंडी के सामने से होते हुए भाड़ावास रोड तक की सड़क काफी सालों से बदहाल थी। किसान आंदोलन के चलते इस मार्ग की हालात और भी खस्ता हो गई थी। क्योंकि दिल्ली- जयपुर हाईवे बंद होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा बढ़ गया था। जिससे इस मार्ग की हालत और खस्ता हो गई थी। नगर परिषद की ओर से गत दिनों शहर की विभिन्न सड़कों के टेंडर जारी कर 18 ठेकेदार को सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था। नगर परिषद का कार्यकाल भंग होने के बाद से ही सड़कों के निर्माण कार्य के मामले में शहर काफी पीछे चल रहा था। दिसंबर 2020 में रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव हुए थे। 8 माह तक नगर परिषद की हाउस की मीटिंग नहीं होने के कारण शहर में कोई विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया था। नगर परिषद की ओर से पिछले दिनों ही शहर की विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए 22 करोड़ के टेंडर जारी किए थे। लंबे इंतजार के बाद शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को बदहाल सड़कों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed