Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction in two illegal colonies demolished

Rewari News: अवैध दो कॉलोनियों में निर्माण को किया ध्वस्त

Wed, 25 Nov 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction in two illegal colonies demolished
उत्तमनगर में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। स्रोत: विभाग - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को उत्तम नगर में बिना अनुमति के विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान पांच चहारदीवारी और कच्चे रास्तों के जाल को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि दोनों कॉलोनियां करीब सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। इनमें विभाग से बिना अनुमति निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार सरकारी अनुमति लेना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर खाली जमीन पर प्लॉट बेचकर लोगों को गुमराह करते हैं। खरीदारों को कॉलोनी की वास्तविक स्थिति का पता तब चलता है, जब वहां निर्माण शुरू करने पर विभागीय कार्रवाई होती है।

इससे लोगों की मेहनत की कमाई डूबने का खतरा रहता है। प्लॉट खरीदने से पहले किसी भी कार्यदिवस में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी से कॉलोनी की वैधता की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed