फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congressmen expressed anger against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने साइकिल यात्रा निकाल कर जताया विरोध

Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen expressed anger against inflation
रेवाड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को महंगाई का जिम्मेदार ठहराते हुए रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साइकिल यात्रा निकाली और थाली पीटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एमएल रंगा सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मिलकर मॉडल टाउन में साइकिल यात्रा निकाली व थाली पीट कर रोष प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि अपने मंत्रियों को बदलकर केंद्र सरकार ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह पूरे तरीके से फेल रही है। सरकार मंत्रियों के चेहरे बदलकर अपनी असफलता छुपाना चाह रही है। मौजूदा सरकार के चेहरे पर धूल जम रही है और आईना साफ करने में लगी हुई है। विधायक चिरंजीव राव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता महंगाई की बात करे तो सरकार पाकिस्तान का नाम लेने लग जाती है। पेट्रोल-डीजल की बात करो तो हिंदू-मुस्लिम और गैस सिलिंडर की बात करो तो चीन का नाम लेने लग जाती है। सरकार पेट्रोल-डीजल महंगा करके जनता को निचोड़ रही है और उस पैसे से अपना प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है। राव ने कहा कि सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युद्ध स्तर पर वैक्सिनेशन करनी चाहिए। क्योंकि आने वाले अगले कुछ दिनों में प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू हो रही है। सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार से मांग है कि वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर करना चाहिए, ताकि कोई भी युवा परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार से देश का प्रत्येक नागरिक दुखी : पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि भाजपा के राज में पेट्रोल-डीजल और रसाई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। जिससे महंगाई चरम पर है। इससे प्रदेश ही नहीं देश का हर नागरिक दुखी हो चुका है। पिछले सात माह से किसान तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। तेल के दाम लगातार बढ़ने से अन्य सभी सामान सुई से लेकर जहाज तक महंगा हो जाता है। एक तरफ कोरोना के कारण बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और दूसरी तरफ महंगाई आसमान छू रही है। इसलिए महंगाई के विरोध में आज हमने साइकिल यात्रा निकालकर रोष प्रदर्शन किया है। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, हरीश सैनी, डॉ. रामफल, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह तोंगड, सतीश बुडानी, महिला ग्रामीण अध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, शहीर अध्यक्ष सरोज भारद्वाज, दयाकिशन खोला, नरेश हांसाका, रजनीकांत यादव, अंग्रेज बूढ़पुर, कीर्ति यादव, रोहित रामगढ़, संजीव चांदावास व तीलकराज अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed