{"_id":"63e684861855f6933d03bf96","slug":"companys-plant-head-injured-in-attack-rewari-news-c-17-1-62654-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कंपनी के प्लांट हेड पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: कंपनी के प्लांट हेड पर हमला कर किया घायल
Fri, 10 Feb 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित एक कंपनी के प्लांट हेड पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुरुग्राम निवासी हरीश नंदा धारूहेड़ा स्थित सत्यम ऑटो कंपोनेंट कंपनी में बतौर प्लांट हेड कार्यरत हैं। वीरवार को उन्हें किसी शादी में शामिल होने के लिए जाना था। इसकी वजह से वह ड्यूटी ऑफ कर अपनी गाड़ी से निकले थे। इसी दौरान एमटेक कंपनी के पास 4-5 अज्ञात युवकों ने बाइक आगे लगाकर उनकी कार रुकवा ली और हरीश नंदा की कार पर हमला कर दिया। दोनों तरफ के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला और सड़क पर गिराकर बुरी तरह पिटाई की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल प्लांट हेड ने फोन कर कंपनी के एचआर सुनील यादव को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुनील यादव मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई।