फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coaches of different classes will be increased in a dozen trains.

Rewari News: दर्जन भर ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे

Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Coaches of different classes will be increased in a dozen trains.
फोटो: 17रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि लालगढ़–दिल्ली सराय ट्रेन में लालगढ़ से 31 जनवरी तक और दिल्ली सराय से 2 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी ट्रेन में दिल्ली सराय से 31 जनवरी तक और उदयपुर सिटी से 1 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
अजमेर–अमृतसर–अजमेर रेल सेवा में अजमेर से 5 जनवरी से 28 जनवरी तक और अमृतसर से 6 जनवरी से 29 जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में मदार से 5 जनवरी से 26 जनवरी तक और कोलकाता से 8 जनवरी से 29 जनवरी तक एक सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–अजमेर जन शताब्दी रेल सेवा में 31 जनवरी तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान एवं एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। जयपुर–दिल्ली कैंट–जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 31 जनवरी तक और दिल्ली कैंट से 2 फरवरी 2026 तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
जयपुर–दिल्ली सराय–जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 31 जनवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। श्रीगंगानगर–दिल्ली–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, दिल्ली–बठिंडा–दिल्ली एक्सप्रेस और बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर रेल सेवा में भी अलग-अलग तिथियों में शयनयान व एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।


इसी प्रकार रेवाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली मदार–रेवाड़ी, रेवाड़ी–फुलेरा, रेवाड़ी–हिसार और जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर ट्रेनों में 31 जनवरी तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed