फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Flying Squad caught 619 quintals of wheat in Kosli Mandi, collected fine and market fee

कोसली मंडी में सीएम उड़नदस्ते ने पकड़ा 619 क्विंटल गेहूं, जुर्माना और मार्केट शुल्क वसूला

Tue, 19 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad caught 619 quintals of wheat in Kosli Mandi, collected fine and market fee
कोसली। नगर की अनाज मंडी में सोमवार को सीएम उड़न दस्ते ने अवैध रूप से 619 क्विंटल गेहूं पकड़ा है। साथ ही टीम ने जुर्माना लगया। इसके बाद मार्केट शुल्क भी वसूला। टीम की कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मचा रहा। उधर, व्यापारी सुरेंद्र ढिल्लो ने इस दस्ते को बताया कि मंडी में मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके बड़े स्तर पर मार्केट शुल्क चोरी किया जा रहा है, लेकिन व्यापारी की बात को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन

कोसली अनाज मंडी में उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंडी की दुकान नंबर 32 गरिमा ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंची और वहां लगे गेहूं की जांच की तो 1238 बैग में 619 क्विंटल गेहूं बिना मार्केट शुल्क अदा किए बिना टोकन कटवाए मिला। इस पर दस्ते ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी सचिव को बुलवाकर संबंधित व्यापारी से जुर्माने सहित 75758 रुपये जमा करा लिया। संबंधित व्यापारी सुरेंद्र ने दस्ते की मौजूदगी में कोसली मंडी में मार्केट कमेटी अधिकारियों की ओर से प्रति बैग 10 रुपये कमीशन मांगने की बात भी कही।
विज्ञापन

जब पत्रकारों ने कमीशन मांगने वाले अधिकारी का नाम उजागर करने को कहा तो उन्होंने इन अधिकारियों के नाम भी बताए। उसने कहा कि मंडी की बहुत सी दुकानों में बिना मार्केट शुल्क अदा किए रखा गेहूं मिलेगा। उधर दस्ते ने सुरेंद्र के आरोपों पर कार्रवाई किए बिना ही मंडी से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
कोट
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 619 क्विंटल गेहूं पकड़ा है, जिस पर जुर्माना और मार्केट शुल्क जमा करा लिया गया है। बिना टोकन और बिना मार्केट शुल्क चुकाए मंडी में गेहूं पहुंचाया गया था। गैरकानूनी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - जितेंद्र कुमार सचिव, कृषि विपणन बोर्ड कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed