{"_id":"64574e8956d660c3690a63f3","slug":"cm-flying-caught-ambulance-drivers-posted-in-civil-hospital-drinking-alcohol-on-duty-in-rewari-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सामान्य अस्पताल में जाम छलका रहे थे ऑन ड्यूटी एंबुलेंस चालक, सीएम फ्लाइंग ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: सामान्य अस्पताल में जाम छलका रहे थे ऑन ड्यूटी एंबुलेंस चालक, सीएम फ्लाइंग ने रंगे हाथों पकड़ा
Sun, 07 May 2023 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 12:39 PM IST
सार
नागरिक अस्पताल की पुलिस चौकी के बिलकुल बगल में ही एंबुलेंस चालकों का एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे में एंबुलेंस चालक पिछले करीब दो तीन माह से हर रात को जाम छलका रहे थे। इस बात की जानकारी सीएम फ्लाइंग तक भी पहुंच गई।
विज्ञापन
रेवाड़ी में ऑन ड्यटी शराब पीते पकड़े गए एंबुलेंस चालक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में शनिवार रात को अस्पताल में तैनात चार एंबुलेंस चालकों के शराब पीने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिल गई। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने चारों एंबुलेंस चालकों को दबोच लिया। एंबुलेंस चालक आन ड्यूटी थे और किसी भी वक्त कॉल आने पर उनको जाना पड़ सकता था। इसके बावजूद वे शराब पी रहे थे। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की पुलिस चौकी के बिलकुल बगल में ही एंबुलेंस चालकों का एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे में एंबुलेंस चालक पिछले करीब दो तीन माह से हर रात को जाम छलका रहे थे। इस बात की जानकारी सीएम फ्लाइंग तक भी पहुंच गई। शनिवार को भी एंबुलेंस चालक गोकलगढ़ निवासी प्रकाश, गंगायचा जाट निवासी विशाल, गोकलगढ़ निवासी संजय यादव और रामगढ़ निवासी महेंद्र सिंह एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इनमें से प्रकाश, विशाल और संजय की ड्यूटी रात की ही थी और महेंद्र ड्यूटी ऑफ करके आया था। चारों जब पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त थे उसी समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रेड मार दी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की और शराब पीते हुए चारों को पकड़ लिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शराब के जाम छलका रहे एंबुलेंस चालक नशे में धुत्त होकर ही हर रात को ड्यूटी देते हैं। नशे में ही यह एंबुलेंस चलाते हैं। वहीं एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि शराब पीने के दौरान अगर कोई कॉल आता भी है तो यह एंबुलेंस चालक मौके पर जाते तक नहीं। इनके चक्कर में कई लोगों को समय पर उपचार तक भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन