फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness drive conducted in ward no. 30

Rewari News: वार्ड संख्या 30 में चलाया गया सफाई अभियान

Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in ward no. 30
फोटो : 22 सफाई की शपथ लेते कर्मचारी व लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर 30 में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। नोडल अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
नगर परिषद व नगर पालिका द्वारा शहर में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वार्ड की गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलीथिन का उपयोग न करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में शहर के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई की जा रही है और नगर वासियों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके।

शहर को सुंदर बनाने में नगर परिषद का करें सहयोग

जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शहरी स्वच्छता अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना। नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और स्वच्छता अपनाने की शपथ भी सार्वजनिक स्थलों पर दिलवाई जा रही है।


हेल्पलाइन नंबर पर करें काल
डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 जारी किया है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक शहर में कूड़ा करकट इधर-उधर फेंकते दिखाई देता है तो सभ्य नागरिक के रूप में कोई भी व्यक्ति वाट्सअप नंबर 8572827322 पर वीडियो भेजकर जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा कूड़ा करकट फेंकने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed