फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   City's street and highmast lights are bad, passersby upset

शहर की स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें खराब, राहगीर परेशान

Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
City's street and highmast lights are bad, passersby upset
रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से लगाई गईं स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें बंद हैं। इससे रात के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि गलियों और सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय अवांछनीय तत्व वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं मार्ग पर आवागमन में परेशानी होती है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उधर, स्थानीय पार्षद भी इस समस्या को नगर परिषद सदन में कई बार उठा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड और गली-मोहल्लों में लगीं लाइटें खराब पड़ी हैं, जिनको दुरुस्त कराने की पार्षदों की गुहार लगा चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि नप अधिकारियों को बाहरी जिम्मेदारियां निभाने से फुर्सत नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान होना कठिन प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

यहां की स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट हैं खराब
अनाज मंडी, सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड पर घीसा की ढाणी से केएलपी कॉलेज तक और हुड्डा बाइपास, पटौदी रोड, झज्जर फ्लाईओवर, उमाभारती स्कूल और काली माता मंदिर के पास आदि स्थानाें की स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पार्षद बोले-शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
- अनाज मंडी, सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड पर घीसा की ढाणी से केएलपी कॉलेज तक और हुड्डा बाइपास पर काफी जगह स्ट्रीट लाइटें, हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ीं हैं। शिव नगर गली नंबर 3 में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-लोकेश राव, पार्षद (वार्ड नं. 5)
---------------------
क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें कई माह से खराब हैं। नगर परिषद में शिकायत की गई है। डीएमसी को भी शिकायत की थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नई लाइटें नहीं मिल पाई हैं। आम बैठक के बाद समस्याएं जस की तस हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है।
- सुरेश शर्मा, पार्षद (वार्ड नं. 2)
-------------------------
- वार्ड में कुछ जगह स्ट्रीट लाइटें एक माह पहले खराब हुई थी, उनको ठीक करा दिया था। बड़ी लाइटें लगाने की जरूरत है। नई लाइटें आने पर लगवाएंगे। लाइटों के खराब होने की समस्या दूसरे वार्डों में है। हमारे वार्ड में समस्या कम है।
- गिरीश भारद्वाज, पार्षद (वार्ड नं.15)
---------------------
अवांछनीय तत्व रहते हैं सक्रिय, वारदात को देते हैं अंजाम
स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में अवांछनीय तत्व सक्रिय रहते हैं। इससे वारदात होने की संभावनाएं रहती है। वहीं मार्ग पर अंधेरा होने के कारण लोगों के गिरकर घायल होने तथा किसी हादसे का शिकार होते हैं। गली-मोहल्लों में बरसात के मौसम में अंधेरे की वजह से लोग अपने घर से बाहर कम ही निकलते हैं।
उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के सर्कुलर रोड, गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड, पटौदी रोड, बावल रोड, झज्जर रोड और नारनौल रोड पर लगीं हाई मास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नाईवाली चौक पर लगाई गईं लाइटें जल्द खराब हो गईं। यही हाल झज्जर रोड, दिल्ली रोड पर स्टेडियम से आगे और केएलपी कॉलेज से घीसा की ढाणी तक बनी हुई है।

--------------------
कोट
- शहर में नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी की ओर से लाइटें लगाई गई हैं। मेरे कार्यकाल में केवल 9 -10 लाइटें लगीं, जो ठीक से काम कर रही हैं। स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव की जिम्मेदारी इनको लगाने वाली फर्म को दी हुई है, वह टेंडर छोड़ते वक्त निर्धारित नियम अनुसार अपना काम कर रही हैं। शहर में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायत आने पर उसे संबंधित फर्म के पास भेजकर ठीक कराया जाता है। फिलहाल शहर में लगी सुल्तान लाइटों, स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्ट लाइटों की कुल संख्या और इनकी लागत बता पाना संभव नहीं है।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद रेवाड़ी।
----------------------
फोटो: 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed