{"_id":"62a62df1f4761452e2080f91","slug":"city-s-reputed-businessman-four-including-his-wife-died-in-a-road-accident-rewari-news-rtk649373494","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उनकी पत्नी सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उनकी पत्नी सहित चार की मौत
विज्ञापन
कैप्शन नं 21 आर रेवाड़ी। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पंजाब के सरहिंद में जीटी रोड पर ट्रक और कार की टक्कर में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उनकी पत्नी और दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। व्यवसायी की मौत से व्यापारियों में शोक है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों का व्यापारी के मॉडल टाउन स्थित आवास पर तांता लग गया। हादसे की सूचना के बाद परिजन सरहिंद के लिए रवाना हो गए है। सोमवार को दोनों के शव रेवाड़ी पहुंचने की संभावना है तथा यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मॉडल टाउन निवासी कृष्ण लाल खरबंदा शहर में जेबी टेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान चलाते थे। वह अपनी पत्नी रेणू खरबंदा, दिल्ली निवासी श्याम धमीजा, उनकी पत्नी नीलम धमीजा, बेटे गेलाराम धमीजा, विशेश्वर ग्रोवर व उनकी पत्नी वीना ग्रोवर के साथ पाकिस्तान स्थित दरबार करतारपुर साहिब गए थे। कार रेवाड़ी निवासी चालक हिम्मत शर्मा चला रहा था। रविवार को अमृतसर साहिब दरबार में मत्था टेकने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सरहिंद के निकट जीटी रोड पर एक ट्रक की टक्कर से उनकी कार सड़क पर पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पंजाब पुलिस ने सभी को उपचार के लिए फतेहगढ़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण लाल खरबंदा, रेणू खरबंदा, नीलम धमीजा व विशेश्वर ग्रोवर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में श्याम धमीजा, वीना ग्रोवर व चालक हिम्मत शर्मा घायल हुए हैं।
व्यापारियों में छाया मातम
पंजाब में रविवार की दोपहर व्यवसायी कृष्ण खरबंदा व उनकी पत्नी रेणू खरबंदा सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत की सूचना शहर में फैल गई। परिजन भी तुरंत सरहिंद फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गए। मॉडल टाउन स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कृष्ण खरबंदा पत्नी के साथ हंसी खुशी घर से गए थे। उनकी इच्छा करतारपुर साहिब में मत्था टेकने की थी। व्यवसायी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों के शव सोमवार को शहर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
-----------
फोटो: 21,22