फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   City dwellers will get drinking water except one day from today

शहरवासियों को आज से एक दिन छोड़कर मिलेगा पेयजल

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
City dwellers will get drinking water except one day from today
रेवाड़ी। नहर का पानी नहीं आने से शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। इसका समाधान करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग शहरवासियों को वीरवार से एक दिन छोड़कर पेयजल उपलब्ध कराएगा। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। नहर में 22 मई के बाद कभी भी पानी आ सकता है। ऐसे में इस माह अभी 11 दिन बचे हैं। नहर में पानी आने तक लोगों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को नहरी पानी की जरूरत रोजाना होती है क्योंकि शहर में नहरी पानी को स्वच्छ बनाकर घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहर में 28 हजार से अधिक जल कनेक्शन धारक हैं। इनके अलावा अवैध कनेक्शनधारियों की संख्या अलग है। इसके अलावा करीब 15 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो विभाग से पानी तो लेते हैं लेकिन, बिल अदा नहीं कर रहे है। ऐसे उपभोक्ताओं पर विभाग का 5 करोड़ रुपये बकाया है। विभागीय अधिकारी ने बताया इस समय शहर में पेयजल की खपत दो करोड़ लीटर प्रतिदिन है। चूंकि पेयजल हर घर की जरूरत है और इसके बिना घरेलू काम भी अधूरे रह जाते हैं। ऐसी सूरत में गृहणियों को इस समस्या से गर्मी के मौसम में बहुत अधिक जूझना पड़ता है। अब शहर में पेयजल की आपूर्ति एक दिन छोड़कर शुरू होने के साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ उपचारात्मक कदम भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो मुख्य जलापूर्ति लाइन को पंक्चर करके अवैध रूप से कनेक्शन लेने वालों और पेयजल के बिल समय पर जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ विभाग जल्द ही सख्त कदम उठाएगा। ऐसे लोगों के कनेक्शन काटने के अलावा इनके विरुद्घ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसी सूरत में छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीस छोटे जलापूर्ति केंद्र स्थापित
शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर रखने के लिए 20 छोटे जल आपूर्ति केंद्र स्थापित हैं। इनके अलावा दो बड़े जल घर गांव कालाका और लिसाना में बने हुए हैं, जिनमें जवाहर लाल नेहरू नहर के माध्यम से पहले नहरी पानी आता है और वहां इसे एकत्रित करने के बाद इसे स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया से गुजारा जाता है और फिर इसे शहर के घरों की रसोई तक पहुंचाया जाता है।
-
जल संग्रहण केंद्र के लिए नहीं मिली जमीन
शहर को बेहतर जलापूर्ति के लिए एक बड़े जल संग्रहण केंद्र की सख्त जरूरत है। इसके लिए सरकार ने इस जन स्वास्थ्य विभाग को 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। इस केंद्र के निर्माण के लिए सरकार के निर्धारित भाव पर जमीन खरीदने के लिए विभाग तैयार है लेकिन बाजार में जमीन का भाव अधिक होने की वजह से दस एकड़ जमीन एकमुश्त नहीं मिल रही है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग इस समस्या को हल नहीं कर पा रहा है।

--
बंद किए जाएंगे वैध कनेक्शन
गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल की आपूर्ति पर असर पड़ता है। नहरी पानी 22 मई के बाद आने की उम्मीद है। जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल व्यवस्था नहरी पानी पर आधारित है। अब नहरी पानी बंद है। नहरी पानी आने तक 11 मई से शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। 10 हजार अवैध कनेक्शनों को बंद करने और पानी का बिल जमा नहीं करने वालों विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अजय यादव, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed