{"_id":"615b44bb8ebc3e1ab542b441","slug":"circular-road-jammed-for-four-hours-vehicles-kept-crawling-rewari-news-rtk6260531171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे जाम रहा सर्कुलर रोड, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे जाम रहा सर्कुलर रोड, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर सोमवार को सफर करना वाहन चालकों के लिए आफत बन गया। सर्कुलर रोड पर लगे जाम के चलते दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह 9 से लेकर 1 बजे तक लगे जाम में वाहन रेंग कर चलते नजर आए। यहां ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। जाम को खुलवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
रेवाड़ी शहर में जाम लगना आम बात है, लेकिन सोमवार को जैसा जाम पहले कभी नहीं लगा। 4 घंटे तक सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम रहा। रेवाड़ी के बावल चौक, अग्रसेन चौक, नाईवाली चौक, बस स्टैंड के सामने, अंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, आजाद चौक पर मंगलवार की सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जाम लगा रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने गर्मी के बीच पसीना बहाकर ट्रैफिक को सुचारु किया, लेकिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बॉर्डर बंद, ट्रैफिक शहर में डायवर्ट
किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर राजस्थान की तरफ से पूरी तरह बंद है। जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को राजस्थान पुलिस की तरफ से लंबे समय से भाड़ावास रोड की तरफ डायवर्ट किया हुआ है। भाड़ावास रोड के रास्ते सारा ट्रैफिक रेवाड़ी शहर में प्रवेश कर रहा है। भारी वाहनों के कारण दिनभर जाम के हालात बन रहे है।
विज्ञापन
खराब ट्रैफिक लाइट भी जाम का कारण
नगर परिषद की तरफ से पांच साल पहले सर्कुलर रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए धारूहेड़ा चुंगी तथा नाईवाली चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई थी। उस समय लगभग 20 लाख रुपये की लागत से ये लाइटें लगवाई गई थी, लेकिन लगने के बाद से ही इन लाइटों का उपयोग नहीं हो पाया। कुछ समय पश्चात कुछ लाइटें भी खराब हो गई। ट्रैफिक लाइटों का मुद्दा उठने पर इनकी मरम्मत कराकर दोबारा भी चालू कराया गया था, लेकिन फिर उपयोग नहीं होने के कारण लाइटें बंद हो गई। इन लाइटों पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इनका उपयोग नहीं होने से शहर के सर्कुलर रोड पर आज भी ट्रैफिक यातायात पुलिस को संभालना पड़ता है।
अस्पतालों व बैंकों के पास पार्किंग नहीं होना जाम की वजह
शहर के सर्कुलर रोड पर 100 से अधिक निजी अस्पताल और 10 से अधिक बैंक हैं, लेकिन किसी के पास अपनी पार्किंग नहीं हैं। ऐसे में अस्पताल व बैंक आने वाले लोगों को सड़क पर अपने वाहन खड़े करते है। जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है तथा दिनभर सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहता है। वहीं बावल चौक पर बना सीएनजी पेट्रोल पंप भी जाम का एक कारण बना हुआ है। यहां पर सीएनजी के लिए आने वाले वाहनों की सर्कुलर रोड पर लंबी लाइन लग जाती है। जिसके कारण भी शहर के सर्कुलर रोड पर जाम बना रहता है।

शहर के जैन स्कूल के पास लगा जाम। संवाद- फोटो : Rewari