फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CIA caught 400 boxes of liquor, driver arrested

सीआईए ने पकड़ी 400 पेटी शराब, चालक गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CIA caught 400 boxes of liquor, driver arrested
मुखबिर से मिली सूचना पर सीआईए की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवं पर एक ट्रक में रखी 400 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक शराब को गुरुग्राम से लेकर गुजरात जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी चालक राजस्थान के जिला बाड़मेर की गांधी नगर कालोनी निवासी नाथूराम है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को गश्त के दौरान सीआईए धारूहेड़ा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक राजस्थान नंबर के ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। चालक ट्रक को हाईवे से जयपुर की ओर लेकर जाएगा। सूचना के बाद सीआईए की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर न्यू चौधरी ढाबा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुग्राम की तरफ से आए एक ट्रक के चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक पुलिस टीम को देखकर ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा कर घेर लिया। चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम नाथूराम निवासी गांधी नगर कालोनी जिला बाड़मेर बताया। ट्रक में मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की तो चालक ने लकड़ियों का ई-वे बिल पेश किया। पुलिस टीम ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें लकड़ी भरी हुई थी। टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने ट्रक केबिन से बनाए रास्ते के जरिये अंदर रखी शराब की पेटियों के बारे में बताया। पुलिस ने ट्रक अंग्रेजी शराब की 400 पेटी बरामद कर ली।
विज्ञापन

चालक नाथूराम ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम से शराब से भरा ट्रक लेकर चला था और राजस्थान के सिरोही में पहुंचाना था। यह शराब गुजरात पहुंचाई जानी थी। सिरोही के बाद वहां से कौन शराब व ट्रक को लेकर जाता, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक को मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed