फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Christmas...pray in church, congratulate each other by feeding cake

Rewari News: क्रिसमस...गिरजाघर में की प्रार्थना, एक-दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई

Thu, 26 Dec 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Christmas...pray in church, congratulate each other by feeding cake
फोटो: 01रेवाड़ी। क्रिसमस पर्व पर रेलवे कॉलोनी में कैथोलिक चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिलेभर में बुधवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। सर्कुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च, रेलवे कॉलोनी में कैथोलिक और विजय नगर स्थित गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना कर अमन और चैन की कामना की। एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी।
शहर के गिरजाघरों में सुबह से ही ईसाई समाज के लोगों के साथ अन्य समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने गिरजाघरों में कैंडल जलाकर प्रार्थना की। इसके बाद भगवान यीशु से देश में अमन व शांति की दुआ की। सर्कुलर रोड स्थित 129 साल पुराने सेंट एंड्रयूज चर्च में संगीत की धुन पर प्रार्थना की गई। नन्हें-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहनने हुए नजर आए। इसके अलावा युवक व युवतियां जमकर सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन


क्रिसमस पर ईसाई समुदाय के लोगों ने जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए। लोगों ने कहा कि क्रिसमस सिर्फ उपहारों और जश्न का त्योहार नहीं है बल्कि यह खुशियां बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का समय है। क्रिसमस पर किसी जरूरतमंद से खुशियां बांटे। सांता बनकर किसी असहाय या गरीब को उपहार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी में केथोलिक चर्च के पादरी रेवरेन सुसाई सेबस्टियन ने बताया कि क्रिसमस पर हर किसी में जोश और उत्साह है। यह पर्व अकेले क्रिश्चियन समुदाय के लिए ही नहीं है, बल्कि हर किसी समुदाय के लिए भगवान यीशु ने जन्म लिया था। उन्होंने क्रिश्चियन समुदाय सहित समस्त क्षेत्रवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और प्रार्थना सभा के दौरान सभी के लिए देश में अमन व शांति की दुआ की।


सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी रेवरेन गोल्ड विन विलियम भगवान ने बताया कि भगवान यीशु ने हमारे पापों से मुक्ति दिलाकर हमारे उद्धार का रास्ता खोला है। उस परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र को हमारे लिए इस दुनिया में भेजा है। इस क्रिसमस पर हम अच्छे कार्य करने का संकल्प लें और शांति का संदेश दें। क्रिसमस का मतलब है कि प्रभु हमें शांति देने आए हैं। हम अच्छे कार्य करें, जिससे हमें शांति मिल सके।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed