{"_id":"682b7755295723b21605eb4e","slug":"chiranjeev-surrounded-mla-laxman-yadav-for-flying-a-drone-rewari-news-c-198-1-rew1001-219791-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ड्रोन उड़ाने पर चिरंजीव ने विधायक लक्ष्मण यादव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ड्रोन उड़ाने पर चिरंजीव ने विधायक लक्ष्मण यादव को घेरा
Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को देखते हुए 10 मई को जिले में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके बाद भी 19 मई को सफाई अभियान के दौरान ड्रोन उड़ता नजर आया। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव को घेरा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने सफाई अभियान में ड्रोन उड़वाया। जब देश में सुरक्षा के कड़े नियम लागू हैं, तब नियमों का उल्लंघन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
चिरंजीव राव ने कहा कि इस घटना से जनता में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। यह घटना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कुछ जागरूक लोगों ने इस बारे में प्रशासन को अवगत भी कराया है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
रविवार को शहर में सफाई अभियान में काफी लोग जुटे थे। अभियान की ड्रोन से कवरेज हुई थी। डीसी अभिषेक मीणा ने किसी प्रकार की शिकायत आने से इंकार किया है।
विधायक लक्ष्मण यादव का कहना है कि कार्यक्रम में काफी संस्थाएं और स्कूल शामिल थे। जब पता लगा तो उन्होंने ड्रोन बंद करवा दिया था। किसी से ड्रोन लेकर आने को नहीं कहा था।
14 मई को लगाया था ड्रोन पर प्रतिबंध
डीसी अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रेवाड़ी के अधिकार क्षेत्र में 14 मई को विवाह, धार्मिक उत्सव, समारोह और किसी भी प्रकार की गतिविधियों के दौरान ड्रोन, एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और पतंगबाजी और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया था।