{"_id":"618c0ce225c3d53cbe35f1b9","slug":"children-s-learning-ability-will-be-surveyed-in-157-schools-of-the-district-rewari-news-rtk629462430","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 157 स्कूलों में बच्चों के सीखने की क्षमता का किया जाएगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 157 स्कूलों में बच्चों के सीखने की क्षमता का किया जाएगा सर्वेक्षण
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर अनिल यादव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से 12 नवंबर को जिले के 157 स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर व्हाट डाइट के विषय विशेषज्ञ इतिहास अनिल यादव ने बताया कि 12 नवंबर को होने वाले सर्वेक्षण में बच्चों की सीखने की क्षमता का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण जिले के 157 स्कूलों में होगा जिसमें 84 सरकारी 69 निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 2 केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय में किया जाएगा।
विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
यह सर्वेक्षण कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं व दसवीं के लिए होगा। इस सर्वेक्षण में कक्षा 3 के 828, कक्षा 5 के 823, कक्षा 8 के 1464 व कक्षा 10 के 4889 छात्र भाग लेंगे। मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार व डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को होने वाले इस सर्वेक्षण के लिए 270 फील्ड इंवेस्टिगेटर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल रेवाड़ी में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कक्षा 3 के लिए दो फील्ड इंवेस्टिगेटर व कक्षा 5, 8 व 10 के लिए एक-एक फील्ड इंवेस्टिगेटर के साथ 1 निजी विद्यालयों से ऑब्जर्वर की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस सर्वेक्षण में कक्षा 3 और 5 के लिए गणित, हिंदी व पर्यावरण विज्ञान विषय कक्षा 8 के लिए हिंदी, गणित सामाजिक अध्ययन व विज्ञान विषय तथा कक्षा 10 के लिए हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक अध्ययन व विज्ञान विषय को शामिल किया गया है। असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार वह जिला नोडल अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 12 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी जरूरी दिशा-निर्देश स्कूल मुखिया व फील्ड इंवेस्टिगेटर को दे दिए गए हैं। उपजिला शिक्षा अधिकारी डॉ. खुशीराम ने सभी फील्ड इंवेस्टिगेटरस को यह परीक्षा ईमानदारी से कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार यादव सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।