फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children dressed as Santa Claus arrived at school with gifts

Rewari News: सांता क्लॉज की वेशभूषा में उपहार लेकर स्कूल पहुंचे बच्चे

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Children dressed as Santa Claus arrived at school with gifts
लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाते बच्चे। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस-डे मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य कर पार्टी का भी आनंद लिया। इसके साथ ही बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कई नाटक भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में लघु उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों व जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नीरज राव ने छात्रों को प्रेम व भाईचारे के साथ प्रत्येक त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं धारूहेड़ा की आरडीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से क्रिसमस दिवस मनाया गया। इसमें नर्सरी व प्राइमरी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सर्व धर्म सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालय के छात्रों ने गीत व क्रिसमस केरल्स गाकर प्रेम व अनेकता में एकता का संदेश दिया। प्राचार्य रूपरेखा ने बच्चों को नववर्ष की बधाई देते हुए ठंड में अपना ध्यान रखने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन अमित कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें पहली कक्षा से 6 तक के बच्चों ने भाग लिया। निदेशक हरिओम सिवाच ने बताया कि सभी संस्कृतियों व उनके त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। हमें सभी संस्कृतियों से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। कार्यक्रम में सभी छात्र सांता क्लॉज की वेशभूषा में दिखाई दिए। वहीं कनिष्ठ वर्ग में एकल और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। अंत में विद्यालय में सांता क्लॉज ने उपहार बांटे और विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
डहीना स्थित शिवा स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। इसमें बच्चों ने सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर मिठाइयां बांटीं। वहीं स्कूल प्रांगण में क्रिसमस ट्री सजाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए तथा विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।
यादव नगर स्थित बीएलएम स्कूल में क्रिसमस-डे के मौके पर अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने कविता पाठ और डांस के माध्यम से क्रिसमस डे के मौके पर आपसी सद्भावना का परिचय दिया। इस मौके पर बच्चे सांता की ड्रेस पहनकर आए और सभी अन्य बच्चों को मिठाई बांटी। चेयरपर्सन डॉ.मीनू ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। उसके साथ ही बच्चों को इस पर्व से जुड़ी कथाओं से अवगत कराया।
धारूहेड़ा स्थित यूरो स्कूल में क्रिसमस दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को सुंदर तरीके से सजाया गया। विद्यार्थियों ने सांता का मास्क व क्रिसमस कैप बनाई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य मीनू दुबे ने छात्रों को क्रिसमस मनाने का कारण बताया। वहीं प्राचार्य ने सभी बच्चों को क्रिसमस की अग्रिम बधाई दी।

लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राइमरी विंग के नन्हें मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस व नन्ही परियों की ड्रेस में नजर आए। इस सेलिब्रेशन को और भी आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय की प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने सांता क्लॉज की भूमिका निभाई व बच्चों के साथ डांस किया व गिफ्ट-टॉफी वितरित कीं। विद्यालय प्रांगण को क्रिसमस ट्री, स्टार्स, लाइट्स और अन्य सजावट के सामान से सजाया गया। सांता क्लॉज के साथ साथ विद्यालय की प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ इस अवसर पर जिंगल बेल्स गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed