{"_id":"6289230f2844587a8305234e","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raided-two-brick-kilns-sealed-report-filed-against-two-rewari-news-rtk647330834","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, दो ईंट भट्ठे सील, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, दो ईंट भट्ठे सील, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मार कर दो ईंट भट्ठों को सील कर दिया। इनके मालिकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। ये भट्ठे बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे थे।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि रेवाड़ी जिले के सभी 93 ईंट भट्ठों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर किसी भी ईंट भट्ठे को चलने नहीं दिया जाएगा। लाइसेंस रिन्यू कराना जरूरी है परंतु कुछ भट्ठा मालिकों ने लाइसेंस रद्द होने के बाद भी ईंट भट्ठे चालू रखे हुए हैं उनके खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इन भट्ठों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन विभागों के साथ मिलकर 2 ईंट भट्ठों को सील कर दिया। इनमें एक भट्ठा मालिक के पास पॉल्यूशन डिपार्टमेंट का लाइसेंस नहीं होने पर संबंधित विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, माइनिंग विभाग और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने जिले के गांव बुडाना स्थित ओमप्रकाश भट्टा कंपनी, बेरली कला स्थित खोला ब्रिक्स उद्योग व मांढैया कलां में बालाजी ब्रिक्स उद्योग पर छापा मारा। ओमप्रकाश भट्ठा कंपनी व खोला ब्रिक्स उद्योग दोनों के लाइसेंस काफी समय पहले ही रद्द हो चुके हैं। बावजूद इसके अवैध रूप से दोनों भट्ठों पर ईंट बनाई जा रही थी। यहां लाखों ईंटें तैयार भी मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दोनों भट्ठा मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं तीसरे भट्ठा बालाजी ब्रिक्स उद्योग के पास भट्ठा का लाइसेंस तो चालू मिला परंतु उसके पास पॉल्यूशन डिपार्टमेंट का लाइसेंस नहीं मिला जिस पर पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत अब तक जिले में 7 ईंट भट्ठों को सील करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है।