फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chandrashekhar Gautam became the head of the Brahmin Sabha

चंद्रशेखर गौतम बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Gautam became the head of the Brahmin Sabha
चुनाव जीतने वाले ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी व कार्यकारिणी सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की जिला गवर्निंग बॉडी व कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में रविवार को चंद्रशेखर गौतम 52 वोट लेकर ब्राह्मण सभा के प्रधान चुने गए। प्रधान पद के लिए उगता सूरज के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर गौतम को 52, साइकिल के निशान से निरंजन लाल शर्मा को 49 मत मिले। वहीं दो मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए दीपक कुमार को 52 और रामानंद शर्मा को 50 मत मिले। जबकि एक वोट निरस्त हो गया। महासचिव पद हेमंत भारद्वाज को 54 व सुधीर त्यागी 49, सहसचिव राजेश कुमार शर्मा 54 व राधेश्याम भारद्वाज 49 व कोषाध्यक्ष के पद के लिए जय कुमार कौशिक 49 व खुशाल शर्मा को 54 मत मिले। जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि गवर्निंग बॉडी (प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों) के चुनाव के 5 पद व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए चुने हुए 103 कॉलेजियम ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्येक मतदाता ने 19 मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वार्ड एक टेकचंद भारद्वाज वार्ड दो से अनिल कुमार, वार्ड तीन से मनीष जोशी, वार्ड चार से सुभाषचंद्र, वार्ड 5 से विनोद कुमार कौशिक, वार्ड से 6 से रमेश कुमार वशिष्ठ, वार्ड से जितेंद्र तिवाड़ी, वार्ड से हेमंत शर्मा, वार्ड 9 से रविंद्र कुमार, वार्ड 10 से महेश कुमार शर्मा, वार्ड 11 से संदीप भारद्वाज, वार्ड 12 से श्याम सुंदर, वार्ड 14 नरेश कुमार व वार्ड 15 से महेंद्र सिंह विजयी रहे। वहीं वार्ड 13 से मोहित व 16 से भूपेंद्र भारद्वाज पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed