फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chain stolen from teacher who went to visit fair

Rewari News: मेले को देखने गई अध्यापिका की चेन चोरी

Tue, 24 Oct 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chain stolen from teacher who went to visit fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में सोमवार को आयोजित मेले को देखने गई एक प्राइवेट स्कूल की टीचर के गले से अज्ञात लोगों ने सोने की चेन चोरी कर ली। भीड़ से निकलकर जब महिला बाहर आई तो गले में चेन नहीं मिली। चेन के साथ सोने का लॉकेट भी था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला भजन का बाग स्थित नानक रेस्टोरेंट के पास रहने वाली सुषमा अग्रवाल अपने परिवार के साथ अग्रवाल समाज की तरफ से बाल भवन में लगाए गए मेले में गई थी। सुषमा की माने तो मेले में बहुत भीड़ थी। उसने करीब एक तोला सोने की चेन और आधा तोला सोने का लॉकेट पहना हुआ था। भारी भीड़ के चलते किसी ने उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी कर लिया। वारदात के समय तो सुषमा को कुछ पता नहीं चल पाया, लेकिन मेला देखने के बाद बाहर आई तो गले से सोने की चेन गायब मिली। सुषमा पहले परिवार के सदस्यों के साथ वापस मेले में पहुंची और चेन की तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed