फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE...12th Physics exam held amid tight security

Rewari News: सीबीएसई...कड़ी सुरक्षा के बीच हुई 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
CBSE...12th Physics exam held amid tight security
दिल्ली रोड स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की फिजिक्स की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 26 केंद्रों पर हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नकल का कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

12वीं फिजिक्स की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह नौ बजे से विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिला।
विज्ञापन

परीक्षा अवधि के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष पुलिस ड्यूटी तैनात की गई। साथ ही 11 अप्रैल तक जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, पीसीआर एवं राइडर टीमें तैनात रही। नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करते रहे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया वहीं कुछ ने इसे थोड़ा कठिन माना।
अधिकतर छात्रों ने कहा कि पेपर में सोच-समझकर उत्तर देने वाले प्रश्न शामिल थे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है।

-

सिलेबस से ही पूछे गए थे सवाल
छात्र पंकज यादव ने बताया कि पेपर थोड़ा मुश्किल था। खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में सोचने में समय लगा। हालांकि, सिलेबस के बाहर कुछ नहीं था लेकिन सवालों का तरीका अलग था। सभी प्रश्न किए हैं और समय प्रबंधन पर खास ध्यान दिया। शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हुआ, पर बाद में आत्मविश्वास बना रहा।
-

कुछ प्रश्न थे कठिन
छात्र प्रवीण कुमार ने बताया कि पेपर उम्मीद से थोड़ा अलग था। जिन प्रश्नों को महत्वपूर्ण समझकर तैयारी की थी, वे सीधे तौर पर नहीं आए। कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें गहराई से सोचने की जरूरत पड़ी। न्यूमेरिकल और थ्योरी मिश्रित दो-तीन प्रश्न कठिन लगे। सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया। उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे।

-
वर्जन

परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की फिजिक्स की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई।-विक्रम यादव, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed