फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cbi will search for the missing 14 year old shivani

मोहनपुर से लापता 14 वर्षीय शिवानी की तलाश करेगी सीबीआई

Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
cbi will search for the missing 14 year old shivani
बावल थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर से 27 जून 2018 को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई करीब 14 वर्षीय नाबालिग शिवानी को तलाश करने की जिम्मेदारी करीब छह माह की जांच के बाद सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। केंद्र सरकार ने यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा था।
विज्ञापन

बता दें कि 2 साल पूर्व लापता नाबालिग के मामले में स्थानीय पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जांच की जा चुकी है, लेकिन नाबालिग का सुराग लगाने में सभी नाकामयाब रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा नाबालिग का सुराग लगाने की मांग को लेकर मंत्री डॉ बनवारी के आवास के बाहर करीब तीन माह तक धरना भी दिया गया था।
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिकिंग से भी जोड़कर देख मामले को
करीब दो साल पूर्व लापता हुई नाबालिग के लापता होने के बाद आज तक भी उसके माता-पिता उसके घर लौटने का इंतजार में है। लड़की का लापता होने में ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर 2019 को सीबीआई जांच की सिफारिश की
यहां पर यह बता दें कि प्रदेेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने नाबालिग के लापता होने के करीब 15 महीने बाद 18 सितंबर 2019 को इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, यह प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ी। केंद्र को यह मामला सीबीआई को 11 मार्च 2020 को सौंपने में छह महीने का वक्त लगा। जांच एजेंसी ने 27 जुलाई को एक प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई ने लड़की की तलाश करने के काम पर अपनी विशेष अपराध शाखा को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed