फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewelery stolen from cupboard at home

घर में अलमारी से नकदी व आभूषण चोरी

Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from cupboard at home
शहर में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सिटी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा स्थित माता मंदिर के निकट रहने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। देर रात घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुआ और एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खोल जेवर, मोबाइल और 14 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गया।
धर्मेंद्र ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद उन्होंने पड़ोसी ओमपाल के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो एक व्यक्ति छत के जरिये उनके घर में दाखिल होता हुआ नजर आया और दूसरा संदिग्ध शख्स उनके घर के बाहर टहल रहा था। उसने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed