{"_id":"6206a7b54287b65dc36cc924","slug":"case-registered-against-two-pg-operators-in-assault-case-rewari-news-rtk6381471138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में दो पीजी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में दो पीजी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा के सेक्टर-छह में दो पीजी संचालकों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीजी संचालकों के बीच हुई मारपीट के बाद से स्थानीय लोगों में भी उनके खिलाफ रोष है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव को ज्ञापन भी सौंपा था।
पुलिस को दी शिकायत में जिला फतेहाबाद के गांव नहला निवासी विकास ने कहा है कि उन्होंने सेक्टर-छह में पीजी खोला हुआ है। 10 फरवरी की रात को वह अपने दोस्त भिवानी के पटौदी निवासी अमित उर्फ बंटी व राकेश और भिवानी के रुंडवा निवासी प्रीतम के साथ पीजी पर थे। रात करीब एक बजे भिवानी के तोशाम निवासी प्रवीण, संजय व सचिन पीजी में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीजी बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरी ओर तोशाम निवासी प्रवीण लखेरा ने कहा है कि उन्होंने सेक्टर-छह में पीजी खोला हुआ है। 10 फरवरी की रात वह अपने भाई सचिन व ताऊ का बेटा संजय पीजी के कार्यालय में बैठे हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे अमित उर्फ बंटी, राकेश व प्रीतम कार्यालय पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।