फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case filed for stealing crude oil breached in pipeline

पाइपलाइन में सेंध लगा कच्चा तेल चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed for stealing crude oil breached in pipeline
रेवाड़ी। जिले से गुजर रही कांडला-पानीपत क्रूड तेल की पाइपलाइन में गांव पहराजवास और रसूलपुर के निकट चोरों ने सेंध लगा लाखों रुपये का तेल चोरी किया। वीरवार को किसान अपने खेत में गया तो तेल बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी। इंडियन आयल कारपोरेशन की शिकायत पर रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि आईओसी की कांडला-पानीपत क्रूड तेल पाइपलाइन रेवाड़ी के गांव पहराजवास के निकट से होकर गुजरती है। गांव पहराजवास निवासी उमेद सिंह वीरवार को अपने खेत में गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाजरे के खेत में बड़ी मात्रा में काला तेल फैला हुआ है। खेत के पास ही ट्रैक्टर व टैंकर के टायरों के निशान भी थे। इसके बाद उन्होंने रोहड़ाई थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। रोहड़ाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि बाजरे के खेत में कच्चा तेल बिखरा हुआ है। पुलिस की सूचना के बाद आईओसी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच शुरू की तो खेत के बीच तेल पाइपलाइन के ऊपर खोदा गया गड्ढा मिला। चोरों ने इसी के जरिये कांडला-पानीपत पाइपलाइन में वाल्व लगाकर हजारों लीटर कच्चा तेल चोरी किया था। लगता है टैंकर में तेल भरकर ले जाते समय टैंकर खेत में फंस गया और नहीं निकलने तथा पकड़े जाने के डर से चोरों ने कच्चे तेल से भरे टैंकर को खेत में खाली कर दिया व फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर वाल्व हटाने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक मरम्मत का काम किया गया। तेल कंपनियों की तरफ से चोरी का पता लगाने के लिए सेंसर लगाए हुए होते हैं। कहीं से भी पाइपलाइन में रिसाव या तेल निकलने की स्थिति में कंट्रोल रूम में मैसेज चला जाता है। पहराजवास के निकट सेंध लगाने के बारे में कंपनी अधिकारियों को पता नहीं लग पाया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने आईओसी के ऑपरेशन मैनेजर मनोज कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लग चुकी है सेंध
जिले से गुजर रही तेल की पाइपलाइन में सेंध लगा चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। फरवरी में गांव भड़ंगी के निकट से भी चोरों ने पाइपलाइन में दो इंच का वाल्व लगा कर तेल चोरी किया था। इसके बाद अप्रैल में बावल थाना क्षेत्र में पाइपलाइन से तेल चोरी की वारदात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। इसके बाद जून में झज्जर के गांव चांदपुर के निकट भी तेल कंपनी के अधिकारियों ने पाइपलाइन में एक वाल्व लगा हुआ पकड़ा था। बार-बार सामने आ रहे तेल चोरी के मामलों से पाइपलाइन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed