फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car riders fired on policeman returning from duty

ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी पर कार सवारों ने की फायरिंग

Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car riders fired on policeman returning from duty
गाड़ी पर चलाई गई गोली का निशान। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बीती रात गुरुग्राम पुलिस लाइन में ड्यूटी कर घर लौट रहे सिपाही पर धारूहेड़ा के पास कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान कार पर दो गोलियां लगीं। इसमें सिपाही बाल-बाल बच गया। सिपाही ने कार सहित एक पेट्रोल पंप की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाल परिवार के साथ रेवाड़ी में बीएमजी के पास रह रहे नारनौल के सिराही बादली निवासी उमेद सिंह सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। गुरुग्राम पुलिस लाइन में ड्यूटी है। 20 दिसंबर की रात वह नौरंगपुर गुरुग्राम पुलिस लाइन में ड्यूटी कर साथी हीरालाल के साथ बच्चों के पास रेवाड़ी आ रहे थे। साढ़े आठ बजे धारूहेड़ा के पास एक होटल पर खाना-खाने के लिए रुके तथा खाना खाने के बाद साढ़े 10 बजे होटल से बाहर निकले। होटल से बाहर निकलने के बाद हीरालाल बाथरूम करने के लिए साइड में चला गया तथा उमेद ने गाड़ी को हाईवे की तरफ करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सामने से आई एक कार से दो लोग उतरे तथा उमेद को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। एक गोली कार के बंपर में लगी तथा दूसरी ड्राइवर साइड रेडिएटर पर लगी। हमलावरों से बचने के लिए उमेद ने पहले गाड़ी को पीछे दौड़ाया तथा फिर दौड़ाकर एक पेट्रोल पंप में घुसा दिया। इसके बाद आरोपी रॉग साइड सर्विस रोड से होते हुए धारूहेड़ा की तरफ भाग गए। धारूहेड़ा पुलिस ने कांस्टेबल उमेद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed