फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car rammed ahead carrying a five lakh copper filled canter

हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर 70 फुटा रोड पर कार आगे अड़ाकर चालक को बंधक बना पांच लाख के कॉपर से भरा कैंटर ले उड़े बदमाश

Tue, 28 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
car rammed ahead carrying a five lakh copper filled canter
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों द्वारा आए दिन लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया जाने लगा है। इससे पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान हाईवे पर छह बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। ऐसे में रात को हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालक स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगेे हैं।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात को भी धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड पर कैंटर के आगे ऑल्टो कार में अड़ाकर चालक को बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपये की कीमत के कॉपर से भरा एक कैंटर लूट लिया, लेकिन चालक कुछ दूर चलने के बाद कूदकर जान बचाई। कैंटर में करीब 10 हजार की नकदी व मोबाइल भी था। धारूहेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव मूंदड़ी निवासी इसम सिंह ने बताया कि वह देर रात भिवाड़ी की एक कंपनी से कॉपर भरकर अपने कैंटर को लेकर जालंधर जाने के लिए निकला था। भिवानी क्रॉस करते ही 75 फुटा रोड पर द्वारकाधीश सोसायटी के समीप पीछे से ऑल्टो कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कैंटर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रूकवा लिया और इसम सिंह को कैंटर में ही बंधक बना लिया। इसम घबरा गया और कुछ दूर चलने के बाद चलते कैंटर से ही कूद गया। कैंटर में दो मोबाइल के अलावा उसका पर्स रखा हुआ था, जिसमें 10 हजार रुपये की नकदी थी। लूट की वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी कॉपर की कीमत का सही अंदाजा नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में ये हुई वारदात
24 जुलाई को हाईवे पर बाम्बड़ कट के समीप एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े करीब एक करोड़ रुपये की सुपारी से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए थे। ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
20 जुलाई को हाईवे पर साबन पुल के समीप इंकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने घी व्यापारियों से करीब 17 लाख रुपये की लूटपाट की थी, लेकिन पुलिस को सुराग तक लगा।
25 जुलाई की रात को हाईवे पर बनीपुर चौक व रूध पुल के समीप प्राइवेट बस चालक व ट्रक चालक से लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर करीब 48 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं बस चालक से मारपीट करने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

रातभर गश्त के दावों की खुली पोल
पुलिस का दावा है कि हाईवे पर रातभर गश्त की जाती है, ताकि हाईवे पर सफर करने वालेें को किसी भी मुस्बित का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद भी बदमाश पुलिस की गश्त की पोल खोल कर आए दिन लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर भेजेंगे जेल : एसपी
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि हाईवे पर वारदातों को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीमों का गठन कर जल्द आरोपियों को काबू कर जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed