फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   car kills auto vegetable vendor dies

ऑटो को कार ने मारी टक्कर, पलटने से सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 22 Jul 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
car kills auto vegetable vendor dies
रेवाड़ी नारनौल रोड पर पाली फाटक के पास ऑटो को कार ने टक्कर मार दी, इसमें ऑटो पलट गया और चालक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामडियां अहीर निवासी 50 वर्षीय प्रदीप कुमार गांव सब्जी बेचने का काम करता है और वह बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए कुंड मंडी गया था। सब्जी लेने के बाद वापसी में वह जैसे ही ऑटो चलाता हुआ पाली फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, इसमें ऑटो पलट गया और चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। कुंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुनीता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार सवार को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed