फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Candidates are making big promises, the public is seeking necessary facilities

प्रत्याशी कर रहे हैं बड़े-बडे़ वादे, जनता चाह रही जरूरी सुविधाएं

Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Candidates are making big promises, the public is seeking necessary facilities
धारूहेड़ा की सड़क पर बने गढ्डे व हुआ जलभराव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में नगर पालिका प्रधान पद के उपचुनाव की सरगर्मी तेज है। प्रत्याशी जोर- शोर से अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े- बड़े दावे किए जा रहे हैं। वे धारूहेड़ा को माडर्न बनाने की बात कर कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में धारूहेड़ा कस्बे में कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे को छोड़कर राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की बात कर रहे हैं। अगर धारूहेड़ा कस्बे में सड़क की बात की जाए तो शहर की सभी सड़कों का बुरा हाल है। कई सड़कों पर जगह-जगह पर तीन से चार फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़कों के खस्ताहाल होने के कारण कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं। बारिश के समय तो धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आने दूषित पानी की वजह से और भी अधिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

टूटी सड़कों के कारण कई बार हो चुके हादसे :
धारूहेड़ा में विभिन्न स्थानों पर टूटी सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बना रही हैं। जिनमें कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जो टूटी हुई न हो। इन सड़कों की तरफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का कोई ध्यान नहीं है। प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को बड़े-बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। टूटी सड़कों के कारण पिछले एक माह में 5 हादसे हो चुके हैं। जबकि दो से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। हालांकि किसी भी घायल व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा के इन मार्गों की हालात से सबसे ज्यादा खराब :
धारूहेड़ा जिले के एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। लेकिन टूटी सड़कों के कारण स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली-जयपुर जाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धारूहेड़ा थाना, ट्रैफिक पुलिस चौक से मालपुरा हनुमान मंदिर तक, बेस्टेक कट, भगतसिंह चौक व द्वारिकाधीश रोड पर तीन से चार फीट के गड्ढे बने हुए हैं। धारूहेड़ा के अति व्यस्त भगतसिंह चौक पर भी जगह-जगह सड़क टूट रही हैं। टूटी सड़क के कारण यहां दिनभर जाम की जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 200 मीटर तक सड़क उखड़ी हुई हैं। बारिश के समय यहां कई दिनों तक बरसाती पानी जमा रहता है। वहीं हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर बारिश के समय तीन से चार फीट पानी भरा रहता है। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। इसके अलावा रेवाड़ी से दिल्ली जाते समय हाईवे से नीचे उतरते ही बरसात के मौसम में गहरा पानी भरा रहता है। पानी ज्यादा होने के कारण राहगीरों को नाली व गड्ढे दिखाई ही नहीं देते। जिसमें कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed