{"_id":"628bd4ea6b7d275ea330670e","slug":"canal-water-will-come-today-rationing-is-over-rewari-news-rtk6475249197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी आएगा आज, राशनिंग हुई खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी आएगा आज, राशनिंग हुई खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के रहमो-करम पर निर्भर जनस्वास्थ्य विभाग अब बिजली कटों से परेशान है। शनिवार की शाम और सोमवार की सुबह बारिश आने के बाद पारा तेजी से गिरा तो बिजली आपूर्ति ने बाधा पहुंचाई और नगर की पेयजल आपूर्ति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अब राहत की खबर यह है कि मंगलवार को जिले में नहरी पानी पहुंच रहा है जिससे शहर में पेयजल की राशनिंग खत्म हो जाएगी।
11 मई से शुरू हुई थी पेयजल की राशनिंग
शहर में बीती 11 मई से पेयजल की राशनिंग जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू की थी मगर अब 24 मई को नहरी पानी की उम्मीद है। ऐसे में अब नहर में पानी आने से राशनिंग बंद कर दी गई है मगर खराब मौसम ने पेयजल की समस्या को हल नहीं होने दे रहा है।
नहरी पानी आधारित पेयजल योजनाएं
जिले में जनस्वास्थ्य विभाग ने नहरी पानी आधारित पेयजल परियोजनाएं स्थापित की हुई हैं जिनको दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से हॉट लाइन से 24 घंटे सातों दिन बिजली देने की व्यवस्था की हुई है और इसका बिजली निगम बाकायदा समय-समय पर पैसा भी वसूलता है मगर जनस्वास्थ्य विभाग को बिजली वही घरेलू व्यवस्था वाली दी जाती है जिसकी वजह से जिले में कभी मौसम की वजह से तो कभी किसी तकनीकी खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप होती है तब जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल व्यवस्था जरूर प्रभावित होती है।
विज्ञापन
ढाई लाख पीते हैं आरओ का पानी
बता दें, रेवाड़ी शहर में ढ़ाई लाख से अधिक आबादी आरओ का पानी पी रही है। यह पानी नहर आधारित घरों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पानी को फिल्टर करके इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा काफी जगहों पर आरओ सिस्टम लगे हुए हैं जिनसे निकले हुए पानी से भरे प्लास्टिक के जग घरों, दुकानों और निजी कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।
हुई परेशानी
अगर बात शहर की पेयजल व्यवस्था की तो रविवार और सोमवार को बारिश होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल आपूर्ति करने के लिए रसोई तक पानी भेजने में भी परेशानी आ रही है। सोमवार की सुबह आई बारिश और तेज हवाओं की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई और उसका असर शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो सोमवार को सारे दिन में 50 फीसदी घरों तक ही पेयजल पहुंच पाया, जिसकी वजह बिजली के दिन भर में आठ से दस कट लगना मुख्य वजह बताई गई है। इस वक्त विभाग के पास नहरी पानी तो उपलब्ध है मगर इसे आपूर्ति करने के लिए मोटर चलाने के लिए बिजली नहीं मिल रही। ऐसी सूरत में सोमवार को शहरवासियों को बिजली और पेयजल दोनों की किल्लत झेलनी पड़ी।
मौसम खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा आई है जिसकी वजह से जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सोमवार की सुबह बारिश आई। उसके बाद आठ से दस कट दिन भर में लग चुके हैं। बिजली नहीं मिलने से मोटर भी कम चली। हमारे पास पर्याप्त पानी है मगर बिजली नहीं होने की वजह से इसे रसोई तक भेजने में समस्या आ रही है। शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है।
- अजय यादव कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।