फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Campaign to remove illegal construction confined to the poor

गरीबों तक ही सिमटा अवैध निर्माण हटाओ अभियान

Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove illegal construction confined to the poor
अवैध निर्माण हटवाते लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : Rewari
लोकनिर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को चलाया गया कब्जा छुड़ाओ अभियान गरीबों तक ही सिमट कर रह गया। कोसली बाजार में लोकनिर्माण विभाग के जेई युधबीर एक दर्जन कर्मचारियों और पुलिस बल को लेकर पहुंचे और पटरी पर रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वालों को हटा दिया, लेकिन लोकनिर्माण विभाग कि जमीन पर कोसली रोड पर रेलवे बाउंड्री के साथ खोखे रखकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें विभाग ने छुआ तक नहीं, जिसको लेकर विभाग पर ही लोग उंगली उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कोसली रोड पर अवैध खोखे व टैक्सी स्टैंड चल रहा है, जिसकी वजह से दिनभर जाम लगा रहता है। बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। टैक्सी स्टैंड के नाम पर रोड तक कब्जा करने के साथ ही सड़क के एक हिस्से पर सुबह ही गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं।
विज्ञापन

नहीं है एक भी कॉमर्शियल गाड़ी
अवैध टैक्सी स्टैंड से चलने वाली 95 प्रतिशत गाड़ियां ऐसी हैं जो सरकार के नियमानुसार नहीं चलाई जा सकती हैं। कोसली शहर के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन कब्जों को छुड़ाने में भेदभाव कर रहा है। गरीब लोगों की उन्होंने रेहड़ी तो हटा दी, लेकिन कोसली रोड पर जाम का पर्याय बने खोखों को नहीं हटाया जा रहा है। इसमें भी कुछ न कुछ भेद है। लोगों कि मांग है कि इन खोखो को भी हटवाया जाए, ताकि जाम कि समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों को हटवाकर रखवा दिए खोखे
लोगों ने बताया कि कुछ साल पूर्व भाकरी पंचायत ने कोसली रोड पर कुछ दुकानें पक्की बनाकर लोगों को किराये पर दी गई थीं, जिससे पंचायत कि आमदनी बढ़ी थी, लेकिन विभाग ने उन दुकानों को यह कह कर तुड़वा दिया था कि यह जगह लोकनिर्माण विभाग कि है ओर आज उसी जगह पर सैकड़ों खोखे रखवा कर आम लोगों के लिए विभाग ने परेशानी खड़ी कर रखी है।
यह कहना है लोकनिर्माण विभाग का
लोक निर्माण विभाग के जेई युधबीर ने कहा कि उन्होंने केवल उन लोगों को रोड से हटाया है जो रेहड़ी, थड़ी लगाकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed