{"_id":"690b92244bb8390609097ae6","slug":"campaign-to-remove-encroachment-in-sectors-will-start-from-today-order-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-228477-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेक्टरों में कब्जा हटाने के लिए आज से चलेगा अभियान, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेक्टरों में कब्जा हटाने के लिए आज से चलेगा अभियान, आदेश जारी
Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 9एचएसवीपी की जमीन पर लगा कूड़े का ढेर। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। एचएसवीपी के सेक्टरों में लंबे समय से चल रहे अनधिकृत कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई 6 नवंबर से 12 नवंबर तक की जाएगी। इस दौरान सेक्टर 3, 4, 18, 19 और बायपास वी-2 रोड पर झुग्गियों और अस्थायी संरचनाओं को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की विशेष तैयारी की है।
जिलाधीश अभिषेक मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि अभियान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपदा अधिकारी दीपक घनघस को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को कहा गया है कि कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पर्याप्त पुलिस बल, उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल अस्थाई संरचनाओं, झुग्गियों और अवैध रूप से कब्जाई गईं जमीनों को खाली कराने के लिए है।