फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Businessmen's meeting to protest against firing and demanding extortion

गोली चलाने और रंगदारी मांगने के विरोध में व्यापारियों की बैठक

Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Businessmen's meeting to protest against firing and demanding extortion
कस्बा के एक हार्डवेयर व्यापारी से रंगदारी मांगने की वारदात के बाद नगर के व्यापारी एकजुट हो गए है। व्यापारियों ने रोष प्रकट किया है। उधर मंगलवार देर रात इस मामले पर कोई अंतिम निर्णय नहीं होने की वजह से बुधवार को पुन: व्यापारियों की कटला बाजार में बैठक बुलाई गई जिसमें डीएसपी राजेश लोहान भी विशेष रूप से शामिल हुए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश जेलदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने अपराधियों के हौसले बढ़ने और पुलिस के ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वहीं दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर बावल का बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता रामकिशन महलावत, लाला जेलदार, हरीश मेहंदीरत्ता, हीरालाल पार्षद, रामकिशन महलावत, विपिन, अर्जुन चौकन, ईश्वर सिंह, नरेश सोनी, मोनी आदि शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बावल बाजार में दिन दहाड़े व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। अब एक व्यापारी पर गोली चलाने की घटना हुई है। बावल में पुलिस का खौफ अपराधियों के मन से खत्म हो चुका है। पुलिस अगर सख्त होती तो ये लोग कभी गैंग नहीं बना पाते। अब बदमाशों के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। बैठक में डीएसपी राजेश लोहान ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस वारदात में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी, जिस पर व्यापारियों ने समय निर्धारित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में रामकिशन और लालाराम ने कहा कि 24 घंटे बीतने के बाद भी इस वारदात के अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अगर इनकी दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बावल का सारा बाजार बंद किया जाएगा और व्यापारी स्थानीय चौधरी छोटूराम चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed