फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Buses going to the university stopped operating, girls upset

विवि तक जाने वाली बसों का संचालन बंद, छात्राएं हो रहीं परेशान

Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Buses going to the university stopped operating, girls upset
आईजीयू रेवाड़ी का परिसर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोनाकाल में डेढ़ साल से बस स्टैंड रेवाड़ी से लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर के बीच चलने वाले 22 बसों का संचालन बंद है। इससे विवि में पढ़ने वाले करीब 3700 विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 3700 में से 70 फीसदी छात्राएं विवि में शिक्षा ग्रहण के लिए जाती हैं। करीब एक माह से सभी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। विद्यार्थियों को भी अपने विभिन्न कार्यों के लिए विवि में जाना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को ज्ञापन देने के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। अब 28 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, ऐसे में यदि बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में रेवाड़ी बस स्टैंड से सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आईजीयू 12 बसें पहुंचती थीं। वहीं वापसी में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक 10 बसें आती थीं। कोरोनाकाल में सभी शिक्षण संस्थानों के साथ विवि भी बंद हो गया था। लेकिन बीते एक माह से ज्यादा समय से विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाओं से लेकर अन्य कार्यों के लिए विवि जा रहे हैं। लेकिन बसों का संचालन नहीं होने का खामियाजा हजारों बेटियों के साथ अन्य विद्यार्थियों का भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विभाग फाइनल ईयर के छात्र और एबीवीपी के प्रांत संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि वीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी बसों के संचालन की मांग रखी जा चुकी है। 28 जुुलाई से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके चलते मंगलवार को भी बसों के संचालन करने की मांग की गई है। हमारी मांग है कि विवि प्रशासन परिवहन विभाग से बात कर बसों का संचालन करवाए, अन्यथा विवि में आंदोलन किया जाएगा।

इधर, रेवाड़ी डिपो के जीएम अशोक कौशिक ने कहा कि कोरोना के चलते बसों का संचालन बंद किया गया था, क्योंकि विवि भी बंद था। अब परीक्षाएं शुरू होने सूचना मिली है। विवि से परीक्षाओं की समय सारिणी मंगवाई गई है। बुुधवार सुबह 7:45 से चार बसों को विवि भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed