फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bull company employee hit murder

सांड़ ने कंपनी कर्मी को रौंदा, मौत

Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bull company employee hit murder
सांड़ ने गांव पातुुहेड़ा में बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे कंपनी जा रहे एक 38 वर्षीय युवक को सांड़ ने टक्कर मार-मारकर मार दिया। इस वारदात के करीब साढ़े 6 घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रुद्ध पुल बावल के पास जयपुर की तरफ से आ रहे कार सवार एफसीआई कर्मचारी के सामने अचानक गाय आ गई, वहीं पीछे से आ रही पिकअप कार को बचाने के चक्कर में गाय से जा टकराई और पलट गई। कार में सवार केंद्रीय कर्मचारी व पिकअप में सवार दो लोगों सहित तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। बता दें कि जिला में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, 22 दिन के अंदर सांड़ दो लोगों की जान ले चुके हैं, वहीं 10 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। 12 अगस्त को फोटो स्टूडियो संचालक संजय उर्फ डोली की सांड़ों की लड़ाई में मौत के बाद भी शहर की सड़कों की सूरत नहीं बदली है। सड़कों पर चारों ओर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि शहर में नगर परिषद सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर ही 35 वर्षीय गुलकेश आया चपेट में
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा जिला के गांव लुहनक निवासी करीब 35 वर्षीय गुलकेश गांव पातुहेड़ा में किराये के मकान में रहता था तथा बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य करता था। रोजाना की तरह बुधवार को वह कमरे से पैदल ही कंपनी में ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान एक सांड़ ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घर से निकलते ही सांड़ गुलकेश के पीछे पड़ गया था। हालांकि गुलकेश ने दौड़कर स्वयं को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने उसकी पीछा नहीं छोड़ा। करीब 100 मीटर दूर भागने के बाद सांड़ ने गुलकेश को टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ गुलकेश को बेरहमी से कुचलता रहा। ग्रामीणों के प्रयासों से युवक को बचाकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़ा
घटना के बाद ग्रामीणों ने गर्म पानी डालकर व आग दिखाकर हिंसक हुए सांड़ को काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बेसहारा पशुओं से तीन की जान पर बना खतरा
जानकारों के अनुसार बुधवार को ही दोपहर डेढ़ बजे जयपुर की तरफ से कार में सवार होकर एक एफसीआई कर्मचारी दिल्ली की तरफ जा रहा था। इस दौरान रुद्ध पुल के पास डिवाइडर पर खड़ी गाय सड़क पर आई गई, इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इसमें चालक सहित दो लोग सवार थे, जो घायल हो गए। इस हादसे में गाय भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। सवाल है कि हाईवे पर फैंसिंग जिम्मेदारों द्वारा क्यों नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed