{"_id":"35ff9f96cbcb41365d449e2d7c0f9855","slug":"brass-city-bathed-in-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से नहाया पीतल नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से नहाया पीतल नगरी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की पूर्व संध्या यानि छोटी दिवाली पर ही पूरा शहर रोशनी से सराबोर नजर आया। लोगों ने घरों को एक से बढ़कर एक लडिय़ों से सजाया हुआ था, वहीं पूजन के बाद देर शाम करीब पौने सात बजे हर घर के बाहर और विभिन्न हिस्सों पर जगमग दिये यूं लग रहे थे जैसे पीतल नगरी ने अयोध्या नगरी का रूप ले लिया। चारों ओर रंग-बिरंगे लड़ियों की सजावट दिखाई दी। पांच दिनों के त्योहार दीपावली से पहले मंगलवार को छोटी दीपावली के दिन ही लोगों ने लक्ष्मी पूजन की तैयारियों के लिए घर को रोशनी से नहला दिया था। दीपावली के एक दिन पहले मनाई गई छोटी दिवाली पर लोगों ने घरों में सरसों के तेल का दीपक दरवाजे पर रखकर घर में लक्ष्मी प्रवेश की कामना की।
पचास लाख की लडिय़ां बढ़ाती हैं 2 लाख यूनिट
बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो दीपावली पर घरों का रोशन करने में लगभग दो लाख यूनिट की अतिरिक्त खपत बढ़ जाती है। बिजली विभाग के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग पचास लाख यूनिट की खपत होती है। दीपावली पर औद्योगिक इकाइयंा बंद रहती है, बावजूद इसके बिजली की खपत में दो लाख यूनिट तक की बढ़ोतरी हो जाती है।
सचिवालय में मना दीपावली मिलन समारोह
इधर, उपायुक्त यश गर्ग ने दीपावली की पूर्व संध्या पर पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन सामोरह मनाया। इस अवसर पर पत्रकारों व उपायुक्त ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं उपायुक्त ने इस अवसर पर एक गाना सुनाकर माहौल का खुशनुमा कर दिया। वहीं कुछ पत्रकारों ने भी इस अवसर पर गाने सुनाए। इस अवसर पर एपीआरओ सुरेश गुप्ता व सभी प्रत्रकार उपस्थित रहे।