फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bounty accused father-son arrested in murder case of elderly

बुजुर्ग की हत्या के मामले में इनामी आरोपी पिता- पुत्र गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bounty accused father-son arrested in murder case of elderly
बावल। बावल थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में गांव नैचाना में रंजिश के कारण हुए मामूली विवाद के बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रोहताश पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के गांव नैचाना निवासी जयसिंह व उसके पुत्र नरेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लंबे समय से उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस मामले में 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस हमले में रोहताश के परिवार के दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। जांचकर्ता ने बतलाया कि रोहताश के परिवार की आरोपियों के साथ करीब 4 साल से रंजिश चली आ रही थी। 21 अक्टूबर 2019 की शाम रोहताश की आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। आरोपियों ने रोहताश पर लाठी-डंडों, राड व फरसे से हमला करके उसे घायल कर दिया था। झगड़े की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दिनेश व अजय भी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रोहताश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed