फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BKU Chaduni to protest on 28th for BPL plots and crop compensation

Rewari News: बीपीएल प्लॉट व फसल मुआवजे को लेकर भाकियू चढूनी 28 को करेगी आंदोलन

Mon, 17 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni to protest on 28th for BPL plots and crop compensation
मांगों को लेकर ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन चढूनी। स्रोत : यूनियन - फोटो : 1
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक अशोक कुमार रोजूवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसानों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य एजेंडा उन बीपीएल प्लॉटों का कब्जा दिलाना था जो किसानों को लगभग 15 वर्ष पूर्व आवंटित किए गए थे लेकिन आज तक किसानों को इनका अधिकारिक कब्जा नहीं मिला है जबकि रजिस्ट्री उनके पास मौजूद है। बूढ़पुर गांव में लगभग 81 लाभार्थियों को आज तक प्लॉट नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान समय सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 के बाजरा भावांतर योजना का पैसा किसानों को अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ओला व बारिश से नुकसान झेलने वाले लगभग 40 प्रतिशत किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बाजरा व कपास की फसलों को भारी बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मिलेगी या नहीं।
बैठक में तय किया गया कि यदि सरकार 28 नवंबर तक बीपीएल प्लॉटों की फाइलों का समाधान नहीं करती, किसानों-मजदूरों के फसल बीमा, भावांतर और क्षतिपूर्ति राशि को उनके खातों में नहीं डालती तो भाकियू चढूनी 28 नवंबर को जिला स्तर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। यूनियन ने चेतावनी दी कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान किसान भवन में पौधरोपण भी किया गया और संगठन का विस्तार करते हुए लख्मीचंद सूबेदार को यूनियन में शामिल किया गया। अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद यूनियन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार, लख्मीचंद, बाबूलाल, रोशन लाल दरोगा, अशोक प्रधान, अशोक रोहड़ाई, शीशराम, लोकेश, वेद सुल्तानिया, कुलदीप, मुन्नी देवी, मनीषा, अशोक कुमार, लाल सिंह मास्टर सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed