Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
BJP government hiding its failures on the pretext of tricolor yatra: Chiranjeev
{"_id":"6112b9cc8ebc3e7512323f54","slug":"bjp-government-hiding-its-failures-on-the-pretext-of-tricolor-yatra-chiranjeev-rewari-news-rtk62058033","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा के बहाने नाकामियों को छुपा रही बीजेपी सरकार : चिरंजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा के बहाने नाकामियों को छुपा रही बीजेपी सरकार : चिरंजीव
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते विधायक चिरंजीव राव।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। भाजपा तिरंगा यात्रा दे जरिये अपनी नाकामियों को छुपा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है और किसान भाई सड़कों पर हैं। इन सभी मुद्दों पर बात नहीं करके भाजपा तिरंगा यात्रा कर रही है। यह बातें मंगलवार को रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन
राव ने कहा कि अभी हाल ही में पुलिस की भर्ती का पेपर लीक हो गया है। जिसके चलते रेवाड़ी में युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। दूसरी तरफ भाजपा नेता तिरंगा यात्रा करने में व्यस्त हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश में 35वीं भर्ती को रद्द किया गया है। सरकार बनने से पहले भाजपा-जजपा नेता बोलते थे कि लिखित परीक्षा के लिए सेंटर जिले में ही बनाए जाएंगे, जबकि पुलिस भर्ती परीक्षा में भी युवाओं को दूसरे जिलों में भेजा गया। वहीं जो परीक्षा ली गई उसमें पशुपालन के भी सवाल किए गए। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा करके युवाओं के साथ मजाक कर रही है। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा सरकार को तिरंगा यात्रा करने से पहले भष्ट्राचार, महंगाई और बेरोजगारी की तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आज के समय में प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं और युवा, किसान, जवान व व्यापारी हर कोई त्राहि- त्राहि कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।