फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP and JJP face to face for ticket in Dharuhera Napa head election

धारूहेड़ा नपा प्रधान के उपचुनाव में भाजपा और जजपा टिकट के लिए आमने-सामने

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP and JJP face to face for ticket in Dharuhera Napa head election
धारूहेड़ा का नगर पालिका कार्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद के लिए 12 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा व जजपा की जिला इकाई आमने-सामने हैं। दोनों ही पार्टी की ओर से अपने-अपने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेज दिया गया है। इसका असर इस उपचुनाव में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर 2020 में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में रेवाड़ी नगर परिषद जहां भाजपा के खाते में आई थी, वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद की सीट जजपा के खाते में चली गई थी। लेकिन भाजपा-जजपा के संयुक्त उम्मीदवार मानसिंह चुनाव परिणाम में छठे नंबर पर पहुंच गए थे और निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह ने जीत दर्ज की थी। हालांकि जीत के बाद हुई शिकायत की जांच में कंवर सिंह को 10वीं कक्षा की मार्कशीट मामले में अयोग्य करार दे दिया गया था। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाले संदीप बोहरा दूसरे नंबर पर रहे थे। जजपा की ओर से जहां बीते चुुनाव में सीट खाते में आने को आधार बनाकर चाबी के चिह्न पर उम्मीदवार उतारने की बात कही जा रही है। वहीं भाजपा की ओर से जजपा का चुनाव में छठे नंबर पर रहने को आधार बताते हुए अपनी पार्टी को मजबूत बताया गया है। जजपा की ओर से पांच उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर जल्द एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने का दावा किया गया है। वहीं भाजपा की ओर से भी चार से पांच नामों का पैनल तैयार कर हाईकमान के पास भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कमल के लिए उम्मीदवारों की जोरआजमाइश
दो विधानसभा चुनाव की बात करें तो धारूहेड़ा में कमल ही मजबूत रहा है। कई वार्ड में भी भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद हैं। ऐसे में कमल की टिकट लेने केे 10 में से अधिकतर उम्मीदवार जोरआजमाइश कर रहे हैं। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कंवर सिंह ने भी भाजपा का पटका पहन लिया था। इस बार कंवर सिंह ने बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है और बेटे के लिए भाजपा की टिकट लाने के जुगाड़ में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ
नामांकन के पहले दिन धारूहेड़ा नगर पालिका में एक भी नामांकन नहीं आया। हालांकि पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जरूर लिए हैं। सहायक आरओ प्रदीप देशवाल ने बताया कि नामांकन का समय सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक है। शुक्रवार को एक भी नामांकन नहीं आया है। ऐसे शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के चलते अब सोमवार तक तस्वीर पूरी तरह से साफ होने की संभावना है। क्योंकि नामांकन करने की अंतिम तारीख दो सितंबर है।
इस संबंध में जेजेपी के जिलाध्यक्ष एसएस सभ्रवाल ने कहा कि दिसंबर 2020 में हुए चुनाव में धारूहेड़ा नगर पालिका सीट जजपा के खाते में आई थी। इस बार भी धारूहेड़ा में उम्मीदवार जजपा का ही होगा। इसके लिए पांच नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। जल्द ही हाईकमान की ओर से नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी के सिपाही को टिकट दिया जाएगा।

इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि धारूहेड़ा में हमारी पार्टी मजबूत स्थिति मेें है। इसकी रिपोर्ट पर्यवेक्षकों सहित हाईकमान को भी भेज दी गई है। वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के बाद अंतिम नाम के लिए भेज दिया गया है। जो भी निर्णय पार्टी की ओर से किया जाएगा, उसके तहत ही चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अगले एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed