फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Biodiesel caught in large quantities from a tank of the transport company

ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक टैंक से बड़ी मात्रा में पकड़ा बायोडीजल

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Biodiesel caught in large quantities from a tank of the transport company
पकड़ा गया बायोडीजल से भरा टैंक। - फोटो : Rewari
हाईवे नंबर-48 पर गांव निखरी के निकट से सीएम उड़नदस्ते ने बड़ी मात्रा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक टैंक में जमा बायोडीजल पकड़ा है। टीम को मौके पर वाहनों में तेल डालने के लिए एक मशीन भी लगी हुई मिली है। वहीं बायोडीजल रखने और मशीन लगाने से संबंधित कोई कागजात मौके पर नहीं मिले। बायोडीजल रखने के लिए दमकल विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई थी। सीएम उड़नदस्ते ने बायोडीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते को हाईवे पर गांव निखरी के निकट एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहनों को बायोडीजल बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीएम उड़नदस्ते के एसआई रामपाल, एसआई सांवलराम, एएसआई कर्मपाल व हेडकांस्टेबल सुनील कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सतेंद्र सिंह व मापतौल विभाग अधिकारी परविंद्र की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कंपनी के अंदर कंक्रीट का एक बेसमेंट बना हुआ था और उस पर एक टैंक था। टैंक के अंदर 14062 लीटर बायोडीजल भरा हुआ था। टैंक के पास ही वाहनों में तेल डालने के लिए एक मशीन भी लगाई हुई थी। टीम ने मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक से बायोडीजल रखने और मशीन लगाने से संबंधित कागजात मांगे लेकिन कंपनी अधिकारी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी दीपांशु सांगवान भी मौके पर पहुंचे। जांच में मौके पर आग से सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से बायोडीजल रखने के लिए दमकल विभाग से भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। टीम ने मौके से बायोडीजल के चार सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे है। मौके पर रखे टैंक व मशीन को भी टीम ने सील कर दिया। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि सीएम उड़नदस्ते द्वारा पहले भी हाईवे स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों से अवैध रूप से रखा गया बायोडीजल बरामद किया जा चुका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएम उड़नदस्ते ने एक ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed