{"_id":"6386fd5dc74011562230536c","slug":"bike-rider-son-and-mother-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Rewari: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, गुरुग्राम के थे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Rewari: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, गुरुग्राम के थे निवासी
Wed, 30 Nov 2022 12:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 12:21 PM IST
सार
गुरुग्राम जिले के गांव जाटौली निवासी मां-बेटा बाइक पर सवार होकर नारनौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरी के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में नारनौल रोड स्थित खोरी के समीप बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के गांव जाटौली निवासी देवेन्द्र (21) व उसकी मां कैलाश देवी (59) दोनों बाइक पर सवार होकर नारनौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरी के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लेगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। दोनों के शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन