फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike gangster pistal money

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों से पिस्तौल दिखाकर 35 सौ रुपये व मोबाइल छीना

Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bike gangster pistal money
दिल्ली रोड स्थित कमला नगर के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जा रहेे दो दोस्तों को पिस्तौल दिखाकर करीब 35 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त अलवर निवासी राहुल के साथ बाइक पर आंबेडकर चौक से दिल्ली रोड पर जा रहे नाले वाले रास्ते से जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देकर 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही नहीं राहुल की जेब से 500 रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक की नंबर प्लेट पर काली टेप लगी हुई थी।
विज्ञापन

बदमाशों मेें पुलिस का खौफ
जिला मेें आए दिन होने वाली लूटपाट की वारदातों से लगता है बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। जनवरी माह के दौरान बदमाशों द्वारा लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। हालांकि एक घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन अन्य वारदातों में पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed