फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Bhoomi Pujan' (ground-breaking ceremony) held for Baba Amarnath Dwar in Banipur

Rewari News: बनीपुर में बाबा अमरनाथ द्वार का हुआ भूमि पूजन

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Bhoomi Pujan' (ground-breaking ceremony) held for Baba Amarnath Dwar in Banipur
बावल। गांव बनीपुर में बाबा अमरनाथ द्वार बनाने की दिशा में पहल करते हुए भूमि पूजन किया गया। समिति के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि बाबा अमरनाथ द्वार बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब भूमि पूजन के साथ इस कार्य की शुरुआत की गई है। जल्द ही द्वार का निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। सतीश कुमार ने बताया कि गांव में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर बाबा अमरनाथ का मेला लगता है। इस मेले में हरियाणा के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान पहलवानों का जमावड़ा लगता है और कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक खेलों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर समिति प्रधान सतीश कुमार सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed