{"_id":"65ecbe8203bc8f874a0601b6","slug":"beware-of-cyber-criminals-who-blackmail-sp-rewari-news-c-198-1-rew1003-201826-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधी से रहें सावधान : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधी से रहें सावधान : एसपी
Sun, 10 Mar 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। अपराधी लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप और फेसबुक पर दोस्ती करके चैट के माध्यम से वीडियो काॅल करके न्यूड वीडियो काॅल करके फिर रिकार्ड करते हैं। फिर झांसे में लेकर बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करके पैसे ठगते हैं। इसलिए इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचकर रहें।
उन्होंने बताया कि हकीकत में सब कुछ नाटक होता है। एसपी ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्रम, किसी ऑनलाइन डेटिंग एप या फिर व्हाट्सएप पर प्रोफाइल में फोटो लगाने वाली लड़की असल में साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति होते हैं। इस प्रकार का गैंग अलग-अलग लड़कियों की फोटो के जरिये अलग-अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग एप या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद रात में फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना लेते हैं।
पहचान ना कभी ना बताएं : एसपी
एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें तथा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें। अंजान नम्बर से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की वजह रियल मोड़ पर कर दें या हमेशा फेस को दूर रखें। अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी ना दें और ना ही अपना पर्सनल मोबाइल नम्बर शेयर करें। अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो बेझिझक साइबर क्राइम थाना या नजदीकी पुलिस थाना में जाकर थाना में स्थापित साइबर डेस्क व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करा सकते हैं।