{"_id":"68c9a8112162430b6807ad89","slug":"better-business-expected-despite-rise-in-gold-prices-rewari-news-c-198-1-fth1001-225799-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोने के भाव में तेजी के बाद भी बेहतर कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोने के भाव में तेजी के बाद भी बेहतर कारोबार की उम्मीद
Tue, 16 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोने की खरीदारी करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी त्योहारी सीजन में व्यापारी बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। कीमत बढ़ने के कारण हल्के और आकर्षक आभूषणों की मांग बढ़ सकती है।
पिछले एक वर्ष में सोने के दामों में करीब 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में जहां सोना करीब 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं अब 2025 सितंबर में इसकी कीमत बढ़कर 1.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है।
शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में लोग अब मनचाहे आभूषण खरीदते हैं। सर्राफा कारोबारी प्रवीण सैनी ने बताया कि सोने के भाव में उछाल जरूर आया है, मगर कारोबार पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लोग सीजन में खरीदारी करते ही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में हर साल त्योहारी सीजन में कारोबार बेहतर ही रहा है। इस बार भी यही उम्मीद है। वहीं, कारोबारी विवेक का कहना है कि अगर कोई कम सोना खरीदता है तो उसके लिए अलग से वैरायटी रखी गई है, ऐसे में सोना खरीदने आए हर वर्ग को ध्यान में रखा जाता है।
-- -- -- -- -- -- --
पिछले एक सप्ताह का भाव :
16 सितंबर-- 1,13500 रुपये
15 सितंबर-- 1,13200 रुपये
14 सितंबर-- 1,13200 रुपये
13 सितंबर-- 1,13200 रुपये
12 सितंबर-- 1,12700 रुपये
11 सितंबर-- 1,12700 रुपये
10 सितंबर-- 1,12100 रुपये
विज्ञापन
पिछले एक वर्ष में सोने के दामों में करीब 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में जहां सोना करीब 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं अब 2025 सितंबर में इसकी कीमत बढ़कर 1.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में लोग अब मनचाहे आभूषण खरीदते हैं। सर्राफा कारोबारी प्रवीण सैनी ने बताया कि सोने के भाव में उछाल जरूर आया है, मगर कारोबार पर इसका बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लोग सीजन में खरीदारी करते ही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में हर साल त्योहारी सीजन में कारोबार बेहतर ही रहा है। इस बार भी यही उम्मीद है। वहीं, कारोबारी विवेक का कहना है कि अगर कोई कम सोना खरीदता है तो उसके लिए अलग से वैरायटी रखी गई है, ऐसे में सोना खरीदने आए हर वर्ग को ध्यान में रखा जाता है।
पिछले एक सप्ताह का भाव :
16 सितंबर
15 सितंबर
14 सितंबर
13 सितंबर
12 सितंबर
11 सितंबर
10 सितंबर