फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be the master of conduct, not the king of things: Muni Viharsha Sagar

बातों के बादशाह नहीं, आचरण के आचार्य बनें : मुनि विहर्ष सागर

Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Be the master of conduct, not the king of things: Muni Viharsha Sagar
जैन पब्लिक स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के गुर देते मुनिश्री विहर्ष सागर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में वीरवार को जैन मुनि विहर्ष सागर ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बातों के बादशाह बनने की जगह आचरण का आचार्य बनें।
विज्ञापन

उन्होंने इस स्कूल के सभागार के विद्या शरणालय में बच्चों को जीवन में सफलता के सूत्र बताते हुए महापुरूषों से प्रेरणा लेकर आचरण का शंखनाद करने की अपील की। उन्होंने जैन पब्लिक स्कूल व अंकुर स्कूल का अवलोकन कर वहाँ चल रही गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय के बैंड की धुन पर मुनि संघ की अगवानी की गई। मुनि ने विद्यालय की रोबोटिक लैब, कंप्यूटर लैब समेत विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने अंकुर विंग में नन्हें बच्चों के साथ णमोकार मंत्र का पाठ किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विद्या शरणालय में पहुंचने पर जैन समाज व जैन पब्लिक स्कूल के प्रधान पदम जैन, स्कूल के उपप्रधान प्रदीप जैन, अमित जैन, हेमराज जैन, आदेश जैन, सीमा जैन व मोहित जैन आदि ने मुनी सागर का स्वागत किया। जैन समाज के राहुल जैन, सतीश जैन, नरेंद्र जैन आदि ने मुनि के चरणों में श्रीफल भेंट किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधान ने मुनि संघ का शाब्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी। मुनिश्री के शिष्य विजयेश सागर महाराज ने विद्यार्थियों से अध्ययन करते समय एकाग्र चित्त रहने की सीख दी। उन्होंने घर को भी मंदिर की तरह पवित्र मानकर माता-पिता से भगवान समझ आशीर्वाद लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed