फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bar code scan 5800 money

जानकार बनकर बार कोड स्कैन के बहाने खाते से किया 5800 रुपये साफ

Wed, 23 Sep 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bar code scan 5800 money
शातिर ठग बैंक अधिकारी व जानकार बन लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहे हैं। मंगलवार को भी गांव झाड़ोदा निवासी एक युवक के वॉलेट रुपये भेजने का झांसा देकर बार कोड स्कैन करा लिया तथा उनके खाते से करीब 5800 रुपये साफ कर दिये।
विज्ञापन

मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मेसेज आने के बाद ठगी का पता लगा। शिकायत में गांव झाड़ोदा निवासी सोनू ने बताया कि 22 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को जानकार बताते हुए कहा कि उनके खाते में रुपये नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह अपने वॉलेट में जमा करा ले। वह बाद में ले लेगा। शातिर ठग ने सोनू के व्हॉट्सएप पर एक बार कोड भेज कर स्कैन करने के लिए कहा। बार कोड स्कैन करते ही सोनू के खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। पहली बार में उनके खाते से 4999 तथा दूसरी बार में 799 रुपये कट गए। सोनू ने मामले की शिकायत नाहड़ चौकी पुलिस को दी, परंतु पुलिस ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया। डीएसपी कोसली के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सोनू की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed