फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bar association election

बार की प्रधानगी के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

Fri, 27 Nov 2015 12:31 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Fri, 27 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की चौधराहट को लेकर नामांकन जमा कराने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। प्रधान और उप प्रधान पद के लिए चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो और सह सचिव के लिए चार नामांकन पत्र भरे गए हैं। लगातार चार बार प्रधान रहे रवींद्र यादव एक बार फिर प्रधानगी के लिए चुनाव मैदान में आ गए हैं। जबकि इनके अलावा दिनेश सिंह, बिरेन कुमार और शमशेर यादव ने नामांकन पत्र भरा है।

विज्ञापन


उप प्रधान पद के लिए हेमलता गुप्ता, दीपक यादव, रविंद्र यादव व राजीव यादव, सचिव के लिए दिनेश कुमार व नरेंद्र राव, कोषाध्यक्ष के लिए गोपाल कृष्ण व विशाल यादव और सह सचिव के लिए राज रत्तन, मुकेश कुमार, दीपक शर्मा व सुनीता कुमारी चुनाव मैदान में उतरे हैं। चुनाव अधिकारी चौधरी चरण सिंह, एसएस राव व अश्विनी तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 नवंबर को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। चुनाव चार दिसंबर को होंगे।
विज्ञापन


नए नियमों के तहत होगा चुनाव
बार कौंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के बार एसोसिएशन कांस्टीट्यूशन एंड रजिस्ट्रेशन रूल्स के तहत इस दफा बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। इसके तहत रेवाड़ी सहित प्रदेश के सभी जिलों के साथ चंडीगढ़ और पंजाब में एक साथ चार दिसंबर को चुनाव होंगे। इसके तहत वही एडवोकेट चुनाव लड़ सकता है और वोट डाल सकता है, जिसका प्रोफेशन वकालत हो। केवल सदस्य बनने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए बाकायदा मतदाताओं से पहले एफिडेविट लिए गए हैं। इस नियम में रेवाड़ी में भी कई सदस्य वोट करने से वंचित होंगे। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के कुल 1500 सदस्य हैं, लेकिन इनमें 1108 ही वोट कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन लड़ सकते हैं चुनाव
प्रधान पद का चुनाव वही लड़ सकता है, जिसे वकालत करते हुए दस साल हो गए हैं। पहले पांच साल का नियम था। इसी प्रकार उप प्रधान के लिए पहले तीन साल वकालत करने का नियम था, इसे भी बढ़ाकर पांच साल कर दिया है। इनके अलावा सचिव पद के लिए पांच साल, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए तीन-तीन साल वकालत का नियम बनाया गया है।


14 चुनाव करा चुके हैं चरण सिंह
बार एसोसिएशन के 14 चुनाव करा चुके चुनाव अधिकारी एडवोकेट चौधरी चरण सिंह का कहना है कि बार में लगातार शांति से चुनाव हो रहे हैं। बार में लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ रही है। इस बार नए नियमों के तहत चुनाव हो रहे हैं। वे ये 15वां चुनाव करा रहे हैं। चुनाव निष्पक्ष रूप से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed